रांची। लायन्स इंटरनेशनल की इकाई लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पदधारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। नई टीम में भारतेन्दु झा-अध्यक्ष, अमित कुमार- सचिव एवं अंजाना गट्टानी-कोषाध्यक्ष होंगी। नई टीम का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से 30 जून, 2026 तक होगा। पीआरओ शीतल ओहदार होंगे।
ज्ञात हो कि सामाजिक कार्य करने वाली संस्था लायन्स इंटरनेशनल संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 1945 से बतौर सलाहकार के रूप में सदस्य है। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की स्थापना 30 नवम्बर, 1985 को हुई थी। इसे 17 जनवरी, 1986 को लायन्स इंटरनेशनल से मान्यता मिली थी। महज 56 अदस्यों द्वारा आरंभ किए गए क्लब में आज 200 से भी ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट पूर्वी भारत के बड़े एवं सक्रिय क्लबों की श्रेणी में आज शामिल है।

लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट का हस्ताक्षर एवं स्थाई प्रोजेक्ट रांची के कोकर स्थित निरामया अस्पताल है। यह पिछले तीन दशक से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहा है। रांची शहर के इर्द गिर्द सुदूर क्षेत्रों में केंप लगा कर, मरीजों को चिन्हित कर निरामया अस्पताल लाकर यथोचित उपचार किया जाता है।
इसके अलावा अलबर्ट एक्का चौक स्थित, रांची नगर निगम के स्थल सौजन्य से निःशुल्क शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सदस्य सुरेश अग्रवाल की माता स्व. बादामी देवी अग्रवाल की स्मृति में संचालित है। इसका लाभ वर्ष भर आमजनों को मिलता है। क्लब द्वारा कोकर स्थित केएम मल्लिक मध्य विद्यालय को गोद लेकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
नए अध्यक्ष भारतेन्दु झा की प्राथमिकताओं में लायन्स इंटरनेशनल के दिशा निर्देशन में बच्चों के स्वास्थ्य चरित्र, पर्यावरण एवं युवाओं में कौशल विकास शामिल होंगे। नई टीम को सहयोग के लिए पूर्व जिलापाल राजेश गुप्ता-एड्मिनिस्ट्रेटर, सतीश गुप्ता एवं सुनील माथुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपाध्यक्ष सहित किशोर मंत्री, रामकृष्ण, दिनेश लाल ठाकुर, बिनोद सिंह, मुकेश पांडे, बिरेन्द्र नारायण, जुथीका सानयल, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी, अनीता झा, अजित गुप्ता, मनोज गोप, डॉ सुरंजन सरकार, देवशीश सानयल, प्रशांत गुप्ता, नीरजकांत साहा, योगेंद्र साहू, रुपेन्द्र कुमार, संतोष अग्रवाल, सीताराम नरसरिया आदि निदेशक मंडल में शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK