देवर ने की भाभी की हत्‍या, ये वजह आई सामने

झारखंड अपराध
Spread the love

  • विशुनपुरा पुलिस ने आरोपी को लाठी सहित किया गिरफ्तार

विश्वजीत कुमार रंजन

विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव में पारिवारिक मर्यादा को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही युवक ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठी समेत अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।

विशुनपुरा थाना में 24 जून को (कांड सं. 32/25) दर्ज किया गया था। वादी राकेश कुमार चन्द्रवंशी (पिता- स्व. जगमोहन चन्द्रवंशी, ग्राम- सरांग, थाना- विशुनपुरा, जिला- गढ़वा) ने अपनी पत्नी रेखा देवी (उम्र लगभग 34 वर्ष) की हत्या कर शव को फेंक देने की आशंका जताते हुए थाना में लिखित शिकायत दी थी।

पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया। वैज्ञानिक साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर 27 जून, 2025 को नामजद आरोपी विकेश चन्द्रवंशी (उम्र 22 वर्ष, पिता- स्व. जगमोहन चन्द्रवंशी, ग्राम- सरांग) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया।

आरोपी ने बताया कारण

आरोपी विकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी (रेखा देवी) का गांव के कुछ लोगों से नाजायज संबंध था, जिससे पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन रेखा देवी अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं लाई। धीरे-धीरे गांव वालों द्वारा परिवार को ताने दिए जाने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। बदनामी से त्रस्त होकर उसने हत्या की योजना बना ली। फिर एक सुनसान मौके पर उसने लाठी से वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

जब्‍त सामान

  • हत्या में प्रयुक्त एक लकड़ी की लाठी
  • घटना के समय पहना गया सफेद रंग का शर्ट

छापेमारी टीम में ये शामिल

  • प्रभारी थाना प्रभारी पु0अ0नि0 राहुल कुमार सिंह
  • पु0अ0नि0 रंजीत कुमार
  • सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार
  • आ0-897 जितेन्द्र कुमार
  • आ0-647 नागेन्द्र सिंह
  • चा0आ0-933 धन्नजय कुमार

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *