रांची। सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब, रांची ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉलर निखिल बारला को 28 जून को सम्मानित किया। निखिल बारला ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत सेल फुटबॉल ग्राउंड से की थी। यहीं से उनका चयन टाटा फुटबॉल अकादमी, जमशेदपुर में हुआ। वहां से उन्होंने इंडियन सुपर लीग में टाटा की ओर से खेलते हुए भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बनाई। हाल ही में वे किर्गीस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर लौटे हैं।
हर बार जब वे रांची आते हैं, तो अभ्यास के लिए वे सेल सैटेलाइट फुटबॉल जरूर आते हैं, जिससे उनका पुराने मैदान और साथियों से गहरा जुड़ाव स्पष्ट होता है।
यह आयोजन न सिर्फ एक खिलाड़ी का सम्मान था, बल्कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी था कि समर्पण और मेहनत से कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है।
सम्मान समारोह में सेल रांची यूनिट्स की तरफ मनीष कुमार कुजूर, संजीव कुमार, बसंत साहू, सुमन मेहर, के.के. टोप्पो, उज्जवल मंडल, राहुल श्रीवास्तव, रामकिशन, मनोज कुमार सिंह, केपी पात्रा, मानिक लाल लोहार, अजीत वर्मा, प्रिंस करकेट्टा, अमरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र मण्डल, हिलीप महतो, नयन बारला, अमर, भोला, नीरज मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK