हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गुरुवार को बिरहोर टोली में पोषण सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम में बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित किए गए। बिरहोर समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के रूप में चिन्हित किया गया है। यह पहल समुदाय को कुपोषण और गरीबी से लड़ने में प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।
प्रबंधन के मुताबिक यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल समुदाय को आवश्यक पोषण सहायता प्राप्त हुई, बल्कि उनमें विश्वास और आशा का संचार भी हुआ। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने की योजना है।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (सीडी-सीएसआर) बी. नवीन कुमार एवं कार्यपालक (सीडी-सीएसआर) देबांकुर तालुकदार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK