- Today’s Horoscope: 26 जून, 2025 का राशिफल
मेष
आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कोई अजनबी जीवनसाथी से नोंकझोंक की वजह बन सकता है।
वृष
चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। ख़ुद को ज़्यादा तनाव में नहीं डालें। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन
आर्थिक सुधार की वजह से ज़रूरी खऱीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं। बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से बढिय़ा दिन है।
कर्क
फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें। मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरकऱार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। विवाद से बचें।
सिंह
थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढयि़ा डिनर की योजना बनाएं। दीर्घावधि निवेश से बचें। दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएं। जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें।
कन्या
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बहुत सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी।
तुला
क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें बंद कर यक़ीन नहीं करें। उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।
वृश्चिक
आर्थिक तौर पर सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजऱअंदाज़ करें। किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचें।
धनु
मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा नहीं करें। परेशानी लेकर आपके पास आने वालों को नजऱअंदाज़ करें।
मकर
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास सफलता ज़रूर दिलाएंगे। ख़र्च पर क़ाबू रखें। हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अनचाहे तनाव से बचें। मौज मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।
कुंभ
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।
मीन
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। विवाहेतर प्रेम संबंध प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)