आपातकाल की वर्षगांठ पर अशोक षाड़ंगी का कांग्रेस पर तीखा हमला

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून, 2025 को है। इसपर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “आज ही के दिन 1975 में सत्ता की लालसा में अंधी कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था।”

श्री षाड़ंगी ने कहा कि उस दौर में न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर ताले जड़ दिए गए, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी बलपूर्वक छीन लिया गया। “अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलते हुए देश को अंधकारमय युग में धकेल दिया गया,” उन्होंने कहा।

श्री षाड़ंगी ने कहा कि ऐसी भयावह परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन्होंने आवाज़ उठाई, उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को वे कोटिशः नमन करते हैं।

गौरतलब है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था, जो 21 मार्च 1977 तक चला। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय माना जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK