विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत के सुगवा दामर टोला निवासी गुटूर पाल की 50 वर्षीया पत्नी चम्पा देवी की मौत बिजली तार की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार की की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्पा देवी मवेशियों को चारा देने गई थी। उसके घर के पास ही पोल में लगे एलटी तार गिरकर पोल में सट गया। चम्पा देवी अचानक उस पोल के पास विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, पंचायत सहायक सत्येंद्र राम, ऊर्जा मित्र महेंद्र चौधरी सहित अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रमुख नारायण यादव ने आश्रित को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना की सूचना मिलते हैं कांडी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK