सुमीता होता फाउंडेशन ने 25 बिरहोर परिवारों को दिया प्लास्टिक तिरपाल

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। बारिश मौसम को देखते हुए सुमीता होता फाउंडेशन ने बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत अंतर्गत कांडयोंग गांव में 25 बिरहोर परिवारों के बीच प्लास्टिक तिरपाल का वितरण किया। कांडयोंग गांव में रहने वाले सभी परिवार लकड़ी और पत्ता से रहने के लिए झोपड़ी नुमा घर बनाकर रहते हैं। इससे ग्रामीणों को बारिश में काफी परेशानी होती है।

झोपड़ी में पत्ता से छावनी देने के कारण बारिश का पानी घरों में गिरता है। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता व अन्य सदस्यों ने निर्णय लिया कि बिरहोर परिवारों के बीच प्लास्टिक तिरपाल दिया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, सक्रिय सदस्य दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास गांव पहुंचे। गांव में घूम-घूम कर बिरहोर परिवारों के बीच प्लास्टिक तिरपाल का वितरण किया गया। साथ ही, घरों में प्लास्टिक तिरपाल को लगा भी दिया गया। ताकि बारिश से ग्रामीणों को निजात मिल सके।

इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता कहा कि बारिश से बचाव के लिए गांव में प्लास्टिक तिरपाल का वितरण किया गया। बिरहोर परिवार समाज में काफी कम संख्या में रह गए हैं। उन सभी को आगे बढ़ना और संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है। सदस्य दिनेश जेना ने कहा कि बिरहोर परिवार हम लोगों के जैसे हैं। उनका सम्मान और उनको समाज में आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग जरूरी है।

गांव के दुर्गा बिरहोर, गुरूवा बिरहोर, मंगल सिंह बिरहोर, नयन सिंह बिरहोर, जग मोहन बिरहोर, करम सिंह बिरहोर, गुमीर सिंह बिरहोर, सोमाय बिरहोर, सोमल बिरहोर, बबलू बिरहोर, सुकरा बिरहोर, विनोद बिरहोर, दीप दयाल बिरहोर, सोमाय बिरहोर, एतवा बिरहोर, एतवारी बिरहोर, रायमुनी बिरहोर, पानी बिरहोर के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK