Bihar: लखीसराय में डबल मर्डर, श्राद्ध से लौट रहे मुखिया और वार्ड प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

अपराध देश बिहार
Spread the love

लखीसराय। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले अपराध के बढ़ते ग्राफ ने सभी को चिंता में डाल दिया है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। ताजा मामला राज्य के लखीसराय जिले से आया है, जहां वलीपुर पंचायत सोमवार की रात गोलियों की आवाज से दहल उठी।

पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों श्राद्ध से लौट रहे थे, जब रास्ते में उनकी जान ले ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पहले से ही घात लगाकर हमला किया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। मुखिया को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल वार्ड प्रतिनिधि को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय के एसपी और एसडीपीओ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और जांच की जा रही है।

एक ही पंचायत के दो प्रतिनिधियों की हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पंचायत में खामोशी और मातम पसरा हुआ है। कई ग्रामीण पूरी रात नहीं सो सके। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि, जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *