धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष जागरुकता शिविर आयोजि‍त

झारखंड
Spread the love

  • जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा प्रयास

गुणपतलाल चौरसिया

गुमला। जिला प्रशासन द्वारा 15 जून से 30 जून, 2025 तक जिलेभर में “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत विशेष जागरुकता शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि वे राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

इस अभियान की शुरुआत 15 जून को की गई। इसके तहत 17 जून को विभिन्न प्रखंडों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नागरिक, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित हुए।

शिविरों के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाएं, मनरेगा, स्कॉलरशिप, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार एवं आजीविका मिशन जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही पात्र लाभुकों को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कई स्थानों पर आधार अद्यतन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए।

शिविरों के दौरान उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं उसका त्वरित निराकरण भी किया गया। कई स्थानों पर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर लाभुकों को योजनाओं की स्वीकृति  दी गई।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इन शिविरों को “जन-कल्याण से जन-भागीदारी तक” की यात्रा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रशासनिक प्रयास तभी सफल होंगे जब आम नागरिक इसमें जागरुकता के साथ भागीदारी निभाएं। उन्होंने अपील की कि जिले के सभी नागरिक विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग अपने निकटवर्ती शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें एवं प्रशासन के इस प्रयास को मजबूती दें।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रखंड के निर्धारित पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में भाग लें। दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। जनहित में चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK