विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नहर निर्माण योजना में काम करते समय एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार करीब साढ़े तीन बजे की है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से निकलने वाली बाईं मुख्य नहर का निर्माण हो रहा है।
सोमवार की दोपहर पतिला पंचायत के पतिला गांव में रोड रौलर से मिट्टी बराबर करने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान उक्त मशीन में कोई खराबी आ गई। ड्राइवर ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच अचानक मशीन का कोई भारी वजनी पार्ट उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे ड्राइवर के हाइड्रोसील में गंभीर चोट आई। आशंका जताई जा रही है कि इसी चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हालांकि मृतक का शव उसकी गाड़ी से करीब 100 फीट दूर पाया गया है। वहीं पर एक पानी का बोतल रखा हुआ है। कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि मृतक के हाइड्रोसील में कटे का निशान नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उक्त व्यक्ति का नाम रमजान अंसारी और उसका घर झारखंड के कोडरमा जिले में बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK