- देश सेवा के लिए चुना डॉक्टर बनने का रास्ता
चक्रधरपुर। कहते हैं कि सच्ची लगन और आत्मविश्वास हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। ऐसा ही कर दिखाया है तनिषा त्रिपाठी ने। तनिषा ने बिना किसी कोचिंग के घर पर स्वयं तैयारी करते हुए NEET 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 11094 प्राप्त की है। उसका कुल पर्सेंटाइल 99.50 रही है।
तनिषा, प्रोफेसर पुलकेश त्रिपाठी की सुपुत्री हैं। उन्होंने ना केवल NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि इससे पहले JEE Main में भी 97.55 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। यह उपलब्धि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जिसके आधार पर उन्हें पहले ही राउंड में NIT जमशेदपुर में मैकेनिकल ब्रांच का अलॉटमेंट भी मिल गया।
हालांकि, इंजीनियरिंग की राह को चुनने की बजाय तनिषा ने देश सेवा के उद्देश्य से डॉक्टरी को अपना करियर चुना है। उनकी यह सोच और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
तनिषा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती। उनके इस संघर्ष और उपलब्धि के लिए उन्हें अनेक शुभकामनाएँ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK