रांची। ऊबर ने रांची में अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट ऊबर ऑटो का औपचारिक लॉन्च किया। इसके साथ ही रांची अब उन भारतीय शहरों की सूची में शामिल हो गया है] जहां लोग ऐप के ज़रिए ऑटो रिक्शा की बुकिंग कर सकेंगे। ऊबर ऑटो राइडरों को सस्ती, सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगा।
ऊबर ऐप से ऑटो बुक करने वाले यूज़र्स को किराये का अनुमान, 24/7 सेफ्टी सपोर्ट, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और ट्रिप डीटेल्स शेयर करने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। शहर में पहले से मौजूद ऊबर मोटो और ऊबर गो सेवाओं को यूज़र्स ने खूब पसंद किया है। अब इन विकल्पों के साथ ऊबर ऑटो भी उपलब्ध रहेगा। कंपनी का कहना है कि यह सेवा खास तौर पर रांची जैसे तेजी से बढ़ते शहर में मोबिलिटी की जरूरतों को देखते हुए शुरू की गई है।
लॉन्च के मौके पर ऊबर इंडिया साउथ एशिया के डायरेक्टर (कंज्यूमर एंड ग्रोथ) शिवा शैलेन्द्रन ने कहा, ‘रांची प्राकृतिक खूबसूरती और शहरी विकास का अद्भुत मेल है। अब ऊबर ऑटो की उपलब्धता से रांची के स्थानीय लोग और पर्यटक, दोनों, परिवहन के एक सुविधाजनक और किफायती साधन का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही स्थानीय ड्राइवर-पार्टनर्स के लिए कमाई के नए अवसर भी पैदा होंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK