आदिवासी संगठनों का कल झारखंड बंद, जानें मांगें

झारखंड
Spread the love

रांची। आदिवासी बचाओ मोर्चा सहित आदिवासी संगठनों ने 4 जून, 2025 को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। झारखंड बंद के दौरान सिर्फ़ आपातकालीन मेडिकल सेवा बहाल रहेंगी। विभिन्‍न आदिवासी संगठन के लोग सड़क पर उतरेंगे। झारखंड बंद को जेएलकेएम ने नैतिक समर्थन दिया है। बंद को लेकर आदिवासी संगठनों ने मंगलवार शाम जयपाल सिंह मुंडा मैदान से मशाल जुलूस निकाला।

बंद समर्थकों ने लोगों से कहा कि बिना वजह कल आप नहीं निकले। अक्सर देखा जाता है कि काफ़ी लोगों को बंद की जानकारी नहीं मिलने के कारण घरों से निकलते है। बंद समर्थक उनको रोकते हैं। इसी बीच दोनों के बीच तू तू में में होता है, जिससे विधि व्यवस्था बिगड़ जाती है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंदी को मोर्चा नैतिक समर्थन करता है। उनकी सभी मांगों को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है।

इन मुद्दों पर बंद बुलाया

  • सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद
  • आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांग बुरू
  • पारसनाथ हिल्स गिरिडीह
  • लुगु बुरू
  • मुधर हिल्स पिठोरिया
  • दिउरी दिरी तमाड़
  • बेड़ो महदानी सरना स्थल को बचाने

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK