बिरसा मुंडा फन पार्क में बच्चों ने अपने नृत्य से अद्भुत समा बांधा

झारखंड
Spread the love

  • डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता की रही धूम

रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशंस एवं डांस रिवोल्यूशन एकेडमी, पंडरा के संयुक्त तत्वावधान में “डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता” का आयोजन 2 जून को हुआ। इस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रम का अद्भुत समा बांधा। बच्चों ने कई बॉलीवुड सॉन्ग पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में तृषा गुप्ता ने ‘परदेशि‍या और आज की रात’ गाने पर जबरदस्त प्रस्तुति दी। अर्णव सिन्हा, शशांक जमुआर, शिवांगी जमुवार  ने 80 और 90 के दशकों की अभिनेत्रियों को श्रद्धांजलि देते हुए ‘कजरा मोहब्बत वाला और उड़े जब जब जुल्फें तेरी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्वीटी साहू, सभ्य। कुमारी, प्रियल कुमारी, आंचल कुमारी, वैष्णवी नयन, माही कुमारी, शालनी जामुवार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा नाट्य संगीत एकेडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांस रिवोल्यूशन एकेडमी कि निर्देशिका श्रेया सिन्हा, सुभाष कुमार, दीपक दुबे, ऋषिका कांसकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में कुंदन सोनी, निरंजन राम, मुन्ना दास, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, राधे भट्ट, इशार यज़दानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK