चट्टी बरियातु ने बिरहोर कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को बिरहोर कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में परियोजना के कर्मचारियों के साथ-साथ बिरहोर समुदाय के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर मुखिया झरी लाल महतो भी मौजूद थे।

अभियान के अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी में स्थित विद्यालय की सफाई की गई, जिससे बच्चों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, कॉलोनी में घर-घर जाकर स्वच्छता जागरुकता अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख विजय किशोर द्वारा स्वच्छता और अच्छी साफ-सफाई की आदतों पर एक जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

परियोजना की ओर से प्रत्येक बिरहोर परिवार को झाड़ू वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रख सकें। मौके पर उपस्थित अपर महाप्रबंधक पवन खाण्डवे, नीलमधाब स्वाइन, विवेक घनगोरिया, उप महाप्रबंधक भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK