धोखाधड़ी व मारपीट करने के आरोपी बिल्डर को पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड अपराध
Spread the love

अफरोज आलम

रांची। कांके पुलिस ने बिल्डर सतीश कुमार उर्फ सचिन को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसपर कांके सेमरटोली में श्री इनक्लेव अपार्टमेंट के निर्माण में धोखाधड़ी और गड़बड़ी करने एवं जमीन मालिक राम मनोहर मिश्र के साथ मारपीट, गाली गलौज व पैसा छिन लेने के आरोप में केस कांके थाना कांड (संख्या-212/2022) दर्ज था।

बिल्डर सतीश कुमार उर्फ सचिन पर बिना प्रोजेक्ट को रियल स्टेट रेगुलेटरी ऑथारिटी (रेरा) में निबंधित कराए हुए ही फ्लैट का एग्रीमेंट और बिक्री करने का आरोप भी था। उसने अपार्टमेंट में आज तक जेनरेटर, इलेक्ट्रिकल पैनल, फायर फाइटिंग सिस्टम, तड़ित चालक आदि भी नहीं लगाया है। राम मनोहर मिश्र के फ्लैट के कार्य को भी आधा- अधूरा छोड़ कर भाग गया।

बिल्डर सतीश कुमार ने आरआरडीए से ना तो नक्शे को रिवैलीडेट कराया, ना ही वहां से ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट ही लिया है। बिना इसके ही फ्लैटों की बिक्री भी जालसाजी करके कर दी है। आरआरडीए के अभियंता जांच दल ने और कई गड़बड़ियां भी पकड़ी थीं। बिल्डर सतीश कुमार कथित रूप से अपनी पहुंच और पकड़ से रेरा में भी केस को प्रभावित कर रहा था। उसने जमीन मालिक राम मनोहर मिश्र के फ्लैट को हैंडओवर भी नहीं किया है, जबकि रेरा कोर्ट ने उसको फ्लैट का हैंडओवर देने का आदेश दिया था।

बताते चलें उसने रिनपास की सेवानिवृत नर्सिंग अधिकारी अनिता भौमिक का भी 24 लाख एग्रीमेंट के रूप में ले रखा है। आज तक उनकी राशि नहीं लौटाई और ना ही फ्लैट ही वापस दिया है। हाल ही में अनिता भौमिक का स्वर्गवास हो गया है। वह परिवार अभी भी पैसे वापस होने का इंतजार कर रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK