Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में भी होगा असर, ये कहा मौसम केंद्र के प्रमुख ने

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटो के दौरान इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 28 मई, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

कल से कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 29 और 30 मई तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

31 से कुछ जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 31 मई और 1 जून को पलामू प्रमंडल को छोड़ राज्‍य के शेष भागों में गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 29 मई से 31 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 29 मई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

इसी तरह 30 मई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा।

ये है प्रमुख का वीडियो

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK