गढ़वा के नये डीसी दिनेश कुमार यादव, ये चुनौती होगी सामने

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। राज्‍य में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सरकार ने वर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का नया उपायुक्त बनाया गया है। दिनेश कुमार यादव फिलहाल रांची जिले में उप विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

जमुआर के कार्यकाल में हुआ विकास

गढ़वा जिले में उपायुक्त शेखर जमुआर के कार्यकाल को कई मायनों में याद रखा जाएगा। उनके नेतृत्व में जिले में अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शुरू हुईं। कई पुराने अधूरे प्रोजेक्ट्स को गति मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए।

अब गढ़वा को नया नेतृत्व मिल गया है। दिनेश कुमार यादव को प्रशासनिक कार्यों में सटीक पकड़ और योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। ऐसे में जिलेवासी नए उपायुक्त से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं।

गढ़वा में विकास की जिम्मेदारी

रांची जिले में उप विकास आयुक्त के तौर पर दिनेश कुमार यादव ने कई नवाचारी पहलों की शुरुआत की थी। विशेष रूप से ग्रामीण विकास, मनरेगा योजनाओं की निगरानी और पंचायत स्तर पर जवाबदेही प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना हुई थी।

पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीद

गढ़वा के लोगों को उम्मीद है कि नए उपायुक्त के आने से जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और पारदर्शिता आएगी। जनता से सीधा संवाद, समयबद्ध परियोजना निष्पादन और जन समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

गढ़वा को चाहिए विकास की रफ्तार

गढ़वा जिला आज भी राज्य के पिछड़े जिलों में शुमार है, लेकिन संसाधनों की कमी नहीं है। यहां की मेहनतकश जनता, खनिज संसाधन और युवा आबादी यदि सही दिशा में मार्गदर्शन पाए, तो जिले का चेहरा बदला जा सकता है। जनता को अब यह उम्मीद है कि प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम होगी। विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK