स्पेशल समर कैंप शुरू, कुष्ठ परिवारों के 150 से अधिक वांचित बच्चे शामिल

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित गांधी आश्रम बाराद्वारी में स्पेशल समर कैंप सोमवार से शुरू हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धवड़िआ, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो एवं अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान, रॉबिन हुड आर्मी से अरूण ठाकुर, गीता थिएटर के अध्यक्ष, सचिव एवं कलाकार सम्मिलित हुए।

यह झारखंड का पहला समर कैंप है, जो कुष्ठ परिवारों के वांचित बच्चों के लिए कुष्ठ परिवारों के बीच कुष्ठ आश्रम में आयोजित हो रहा है। स्पेशल समर कैंप 26 मई से शुरू होकर 31 मई, 2025 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गांधी आश्रम बाराद्वारी, साकची में हो रहा है।

गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि यह समर कैंप नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चों को ड्रामा, डांस, संगीत, चित्रांकन, मज़ेदार खेल के साथ स्वास्थ्य-स्वच्छता, गुड टच बैट टच एवं नागरिक सुरक्षा, आत्मा रक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK