सरस्वती शिशु मंदिर धुर्वा में 15 दिनी आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर बलिदानी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ शिविर की हुई शुरुआत

रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा, रांची में 25 मई को राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत का 15 दिनी आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर बलिदानी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक समरसता, कुशल एवं मंगल संवाद, स्वदेशी उत्पादों के प्रति देशव्यापी जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण सह संवर्धन पर केंद्रित विषय वस्तुओं पर व्यापक चर्चा, विमर्श तथा मंथन होगा। 

इस भव्य आयोजन के मुख्य वक्ता, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका, सुनीता हल्देकर ने कहा कि देश, काल एवं परिस्थिति के मद्देनजर समाज को अपने दायित्व एवं कर्तव्य के प्रति सजग, समर्पित, संगठित, तत्पर, तैयार रहने की आवश्यकता है।

मंगल मिलन एवं सामाजिक समरसता से समाज की ओर से सतत एवं  राष्ट्रोन्मुख गतिविधियां दिखनी चाहिए। आज के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि जो कि आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष हैं ने उक्त मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में एकजुटता, प्रेम, आपसी सौहार्द एवं समन्वय तथा सहकार की अहम भूमिका है।

पंद्रह दिनों के इस वर्ग में अखिल भारतीय स्तर के तीन अधिकारियों की उपस्थिति रहने वाली है। सुश्री सुनीता हल्देकर, अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख नीता, अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसमें पूरे झारखंड प्रांत से राष्ट्र सेविका  समिति से जुड़ी लगभग 225 बहनें शिक्षार्थी के रूप में हिस्सा ले रही हैं। यह जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय सेविका समिति की डॉ. जिज्ञासा ओझा ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj