अनोखी शादी, हथकड़ी में पहुंचा दूल्हा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित निबंधन कार्यालय अनोखी शादी का गवाह बना। यहां दूल्‍हा हथकड़ी लगाये पहुंचा। वहां उसने कोर्ट मैरेज किया।

यह अनोखी शादी सोमवार को हुई। एक दूल्हा हथकड़ी में निबंधन कार्यालय शादी करने पहुंचा। इसके बाद यह शादी चर्चा में रही। रांची के टाटीसिलवे के रहने वाले जलेश्वर महतो को पुलिस अपनी हिरासत में शादी कराने लेकर आई। हाथों में हथकड़ी डाले जलेश्वर ने शादी की।

जलेश्वर की शादी में उसके भाई समेत अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे थे। लड़की पक्ष से उसके घर वाले थे। इनकी शादी में ना कोई मंडप था और ना ही बाराती। बैंड बाजा भी नहीं बजा। हालांकि वहां कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी की गई।

अधिवक्ता भूषण प्रसाद सिन्हा के मुताबिक जलेश्वर पर दुष्कर्म का आरोप है। इसके कारण उसे पुलिस हिरासत में लाया गया था। दुष्कर्म की घटना के बाद कोर्ट में हुए करार के मुताबिक जलेश्वर ने उसी लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने का निर्णय लिया, जिसकी इज्जत से खेलने का आरोप उसपर लगा है।