रांची। सीसीएल मुख्यालय स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में 24 मई को साइबर सुरक्षा पर जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन महाप्रबंधक (सिस्टम) सुरेश बेहरा ने किया।
सत्र में हाल के साइबर हमलों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उद्यम-स्तरीय साइबर जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साइबर खतरों से निपटने के लिए सतर्कता और रोकथाम संबंधी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सुरक्षित डिजिटल व्यवहारों से जुड़ी अनेक सावधानियों “क्या करें” और “क्या न करें” की जानकारी दी गई।

इस जागरुकता कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से 68 कर्मचारियों ने भागीदारी की। इसमें विभागाध्यक्ष और कार्यपालक शामिल थे। अधिक से अधिक कर्मचारियों तक जागरुकता पहुंचाने के उद्देश्य से सत्र का सीधा प्रसारण सीसीएल के सभी क्षेत्रों में किया गया, जिसमें 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस पहल के अंतर्गत महीने के अंत में एक विस्तृत फॉलो-अप सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसका संचालन साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, ताकि संगठन में साइबर खतरों के प्रति सजगता और तैयारियों को और सुदृढ़ किया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK