हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में मौत

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बंदखारो निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र धनंजय महतो की सऊदी अरब में शनिवार को मौत हो गई। वह सऊदी अरब में एलएनटी कंपनी में काम करता था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया हैं। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। परिजनों ने धनंजय महतो का शव जल्द से जल्द घर भेजने और कंपनी से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली प्रवासी मजदूर के गांव बंदखारो पहुंचे। पीड़ित परिजनों की ढांढस बंधाया। प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले सरकारी लाभ दिलाने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

फिलहाल पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में गिरिडीह जिले के बगोदर के 5 मजदूरों के अगवा हुए लगभग महीना बीतने को है। उनका सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK