
मध्य प्रदेश। शर्मसार कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से आई है, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेताजी ने कार से उतारकर महिला से संबंध बनाया।
नेताजी का अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि बीजेपी ने इस बात से इनकार किया है कि वह सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़ा है।
उस व्यक्ति की पहचान उज्जैन में रजिस्टर्ड धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय सचिव मनोहरलाल धाकड़ के रूप में हुई है। धाकड़ महासभा ने बयान जारी कर कहा है कि उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड नंबर-8 का प्रतिनिधित्व करती हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है और 13 मई को रिकॉर्ड किया गया था।
अब शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि अपनी एक महिला मित्र के साथ बीच सड़क शख्स ने आपत्तिजनक हरकत की।
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाली सफेद कार मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। धाकड़ से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क करने का प्रयास असफल रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj