पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी पहुंचे कांडी थाना, दिए कई निर्देश

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना का मझिआंव अंचल के पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान नए चौकीदार को उनके कार्यों से अवगत कराया। थाना के सभी पंजी का निरीक्षण कर अद्यतन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के संबंध में श्री तिवारी ने बताया कि 2021 के पूर्व के अनुसंधान के लिए लंबित कांडों की समीक्षा कर इसी माह डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया। थाना की साफ सफाई, आम जनता से अच्छा व्यवहार करने एवं शीघ्र गति से उनकी समस्या का समाधान करने का आदेश दिया गया है।

महिला से संबंधित समस्याओं को तुरंत निष्पादन करने को गया गया है। वाहन जांच के तहत असामाजिक तत्‍वों के खिलाफ कार्रवाई करने और आम जनता को परेशानी नहीं करने का निर्देश दिया गया है। सभी पदाधिकारी, पुलिस एवं चौकीदारों को फिटनेस के बारे में समझाया गया। क्षेत्र में किस तरह से लोगों के साथ व्यवहार और कार्यों को पूरा करना है, इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान थाना प्रभारी अविनाश राज, एस आई विद्यासागर प्रसाद, रौशन कुमार राम, अरविंद कुमार सिंह, रवि शंकर मिश्रा, जूली टुडू, एएसआई आशीर्वाद महतो, विनय मांझी, अंचल रीडर सुशील कुमार, मुंशी निरंजन कुमार सहित थाना के अन्य पदाधिकारी, पुलिसकर्मी व चौकीदार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK