
मुंबई। दुखद खबर मुंबई से आई है, बीत दिनों अभिनेता शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर कर बताया था कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी करवानी पड़ेगी। हालांकि, अब शोएब ने हेल्थ को लेकर एक और अपडेट दिया है।
उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस दीपिका की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, क्योंकि उन्हें वायरल फीवर हो गया था। इस कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया, ‘दीपिका ने अचानक रुहान को ब्रेस्ट फीडिंग (दूध पिलाना) बंद कर दिया था। इस कारण से दीपिका के ब्रेस्ट में गांठ बनने लगी और एक दिन दर्द शुरू हो गया।
दर्द इतना ज्यादा हो गया कि इस वजह से फीवर आया और वो फीवर फ्लू में कन्वर्ट हो गया। उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। दर्द बिल्कुल असहनीय हो गया था।’
शोएब ने आगे बताया कि उन्होंने दीपिका का बुखार कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा था। इस कारण उन्होंने एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका फ्लू का इलाज शुरू हुआ।
इस वजह से डॉक्टर सर्जरी के लिए आगे की जांच नहीं कर पाए। शोएब ने बताया कि सौभाग्य से दीपिका अब बेहतर महसूस कर रही हैं। शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि उस वक्त उनके बेटे ने काफी सपोर्ट किया।
उन्होंने कहा कि वो चिंतित थे, लेकिन इलाज के दौरान उनका बेटा एक भी बार नहीं रोया और ना ही परेशान किया। इस वजह से उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj