राजस्व कर्मचारी 3 हजार घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को 3,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी के मंडलीय कार्यालय ने की।

मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव निवासी 65 वर्षीय बकाउल्लाह खान से जुड़ा है। उन्होंने शिकायत की थी कि अपने जमीन के एल.पी.सी. के लिए 10 दिन पहले फार्म जमा किया। आवेदन देने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जब वे संबंधित राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी से मिले, तो उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ता की ओर से रिश्वत न देने की मंशा जताने पर मामले की सूचना एसीबी को दी। एसीबी ने सत्यापन के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी को 3,000 रुपये की घूस लेते हुए हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की प्रहलाद मांझी (पिता स्वर्गीय सरजू मांझी, ग्राम भटू, थाना चंडी, जिला नालंदा, बिहार का है। वर्तमान में वह हजारीबाग जिले के बड़कागांव में राजस्‍व उप निरीक्षक के तौर पर पदस्थापित है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK