
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उप मुखिया पति का कारनामा डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तक पहुंच गया है। इसकी अब जांच होगी। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस संबंध में जिले के हिसरी गांव निवासी शेख नसीब ने उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण और डीडीसी से लिखित शिकायत की थी।
शिकायत में कहा गया है कि ग्राम हिसरी थाना बगड़ू निवासी उप मुखिया पति मुस्ताक अहमद के नाम 2021-22 में पीएम आवास योजना गलत तरीके से स्वीकृत कराया गया है। इसका रजिस्ट्रेशन (no-jh116821148) है। मुस्ताक अहमद ने अब तक एक ईट भी नहीं रखी है। पहली किस्त 40 एवं दूसरी 85 हजार रुपए निकाल लिए।
शिकायकर्ता ने कहा कि उप मुखिया पति ने जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होकर दूसरे के मकान को अपना बताया। फोटो खिंचवाकर सरकार को धोखा देने का काम किया है। तत्कालीन जनसेवक अजय भगत द्वारा मकान की जियो टैगिंग की गई। पूछने पर अजय भगत ने मामले में भूल होने की बात स्वीकार की। कहा कि एक ही जगह पर दो मकान का निर्माण किया जा रहा था, जिसके कारण गलती हुई।
इस संबंध में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा जीरो टॉलरेंस के तहत इस मामले में कार्रवाई होगी। जो भी लाभुक या कर्मचारी संलिप्त और दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK