रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा ने एक विशेष ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रांची के चान्हो थाना स्थित प्रसिद्ध नकटा पहाड़ की पैदल चढ़ाई को लेकर था। इसमें शहर के अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य व्यावसायिक जीवन की व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5 बजे पंडरा बाजार के नजदीक से हुआ। यहां से सभी प्रतिभागी नकटा पहाड़ के लिए रवाना हुए। चढ़ाई के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर रांची शाखा के चेयरमैन सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रोफेशनल्स ना केवल मानसिक रूप से, बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहे। ऐसे आयोजन हमें आपसी मेलजोल के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। रांची शाखा आने वाले समय में भी इस प्रकार की और गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।
इस कार्यक्रम के आयोजन में संजोजक सीए निखिल अग्रवाल, सीए सिद्धार्थ साबू और सीए हेमंत माहेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में 70 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। रामगढ़ से भी कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK