रांची। गर्म हवाओं के बीच शाम में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग के अनुसार कहीं गर्म हवाएं चलेंगी, तो कहीं धूल भरी आंधी और कहीं बारिश।
कई जिलों का तापमान भी चढ़ेगा, जिससे काफी अधिक गर्मी पड़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 12 मई से 14 मई तक झारखंड के पूर्वी हिस्सों में लू चलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
आज राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई जगहों अपर वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को पलामू को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन और तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद 16 और 17 माय को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार रांची में आज आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद कल से 14 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसी के आसपास होने की संभावना है। वहीं 15 मई से फिर बारिश हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj