डोमगोडा गांव में बनेगा भव्य विवाह मंडप, डीएमएफटी मद से होगा निर्माण

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत लांडूपादा पंचायत के डोमगोडा गांव में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से एक भव्य विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की पुष्टि करते हुए जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने बताया कि मंडप निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है। आज उन्होंने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया।

श्रीमती पूर्ति ने कहा कि इस विवाह मंडप के निर्माण से स्थानीय लोगों को विवाह, उपनयन, जन्मोत्सव और अन्य मांगलिक कार्यों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस क्षेत्र में ऐसे आयोजनों के लिए कोई समुचित स्थान उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को खुले में कार्यक्रम करने पड़ते हैं, जो बारिश या गर्मी में अत्यंत कठिन हो जाता है।

निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य कराइकेला तीरथ जामुदा, ग्राम मुंडा मानकी पूर्ति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर चुम्बरू पूर्ति, धरम पूर्ति, सजल पूर्ति, गोबरी पूर्ति, बुधराम सरदार, श्याम पूर्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से डोमगोडा गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। साथ ही इस निर्माण कार्य से गांव में स्थानीय रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

इस परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है और इसके पूर्ण होने पर डोमगोडा गांव को एक सुंदर, सुविधाजनक और स्थायी विवाह स्थल मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK