झारखंड में सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार है।

इसे देखते हुए झारखंड के सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी हैं। सभी डॉक्टरों को अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ी, तो झारखंड के डॉक्टर बॉर्डर इलाके में जाकर फ्रंटलाइन पर सेवाएं देने को तैयार हैं। वे खुद उन डॉक्टरों का नेतृत्व करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और गोलीबारी के हालात के बीच झारखंड का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

झारखंड के सभी सिविल सर्जनों और डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर जिले के अस्पतालों को तैयार रहने का सख्त निर्देश जारी किया गया है।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आर्मी कैंप क्षेत्र में विशेष तैयारी की गयी है और वहां के अस्पतालों को अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की आपात चिकित्सा व्यवस्था में कोई बाधा न आए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो झारखंड के डॉक्टर बॉर्डर इलाके में जाकर फ्रंटलाइन पर सेवाएं देने को तैयार हैं।

वे खुद उन डॉक्टरों का नेतृत्व करेंगे और उन्हें इमरजेंसी क्षेत्र में लेकर जाएंगे। वे किसी भी परिस्थिति से पीछे नहीं हटेंगे। यह सिर्फ मेडिकल सपोर्ट नहीं, बल्कि एक संदेश है कि झारखंड हर मोर्चे पर देश के साथ खड़ा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj