झारखंड मैथिली मंच ने जानकी प्राकट्य दिवस मनाया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मैथिली मंच की बहिना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जानकी प्राकट्य दिवस 6 मई को आयोजित किया गया। प्रथम चरण में विद्यापति दलान, हरमू के परिसर में माता जानकी की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। विद्यापति और माता जानकी को सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विद्यापति रचित भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाऊनि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सोहर आदि अनेक विधा में आकर्षक गीतों की प्रस्तुति श्रीमती बबिता झा, श्रीमती बिट्टू झा, श्रीमती सुनीता झा, श्रीमती अनिता झा, श्रीमती नमीता मिश्र, श्रीमती किरण झा ने दी।

दूसरे चरण में डीएवी स्वर्ण रेखा, विद्यानगर में 51 कुंवारी कन्या का पूजन  किया गया। बच्चियों को उपहार भी प्रदान किया गया। सभी कन्या पारंपरिक  परिधान में सुसज्जित बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक लग रही थीं।

विद्यालय के सचिव डॉक्टर गंगेश गुंजन ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बदरी नाथ झा ने बच्चियों को प्रश्न-उत्तर के माध्यम से माता जानकी के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजु सिंह, श्रीमती निभा झा सहित अनेक शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम में झारखंड मैथिली मंच के अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा, संरक्षक अरूण कुमार झा, ब्रज किशोर झा, नरेश झा, ब्रज कुमार झा, बदरी नाथ झा, भारतेन्दु कुमार झा, बहिना प्रकोष्ठ की श्रीमती बबिता झा, श्रीमती बिट्टू झा, श्रीमती सुनीता झा, श्रीमती अनीता झा, श्रीमती नमीता मिश्र, श्रीमती किरण झा  सहित काफी संख्या में सदस्य सम्मिलित हुए। समस्त कार्यक्रम बहिना प्रकोष्ठ कh देखरेख में सम्पन्न हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK