जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उद्देश्य : वीरेन्द्र प्रताप

झारखंड
Spread the love

  • रातू पश्चिम पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा (रांची) के मार्गदर्शन में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम के तहत 5 मई, 2025 को रातू प्रखंड के रातू पश्चिम पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप, पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, पम्मी देवी, रेनु देवी, बरखा तिर्की एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसी अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आप अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क एवं सुलभ तरीके से करा सकते है।

इसके अलावा उन्होंने बाल श्रम, बाल अधिकार, बाल विवाह, डायन बिसाही, नशा उन्मूलन, पीड़ित मुआवजा एवं डालसा के बारे में जानकारी दी। डायन बिसाही की ओर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को डायन कहकर इंगित करना भी अपराध की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने नशा उन्मूलन पर कहा कि युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए।

पीएलवी पुष्पलता देवी ने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लिए जानकारी दी। सुनीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जॉब कार्ड के बारे में फोकस किये। रेनु देवी ने लोक अदालत और सुजिता देवी ने मईंया सम्मान योजना के बारे में चर्चा किये।

पीएलवी बरखा तिर्की, प्रीतम सक्सेना तथा पुनम देवी ने आगामी 10 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते है। अंत में पीएलवी द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK