Jharkhand: देवघर में बैद्यनाथ मंदिर के पास गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

अपराध झारखंड
Spread the love

देवघर। देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास रविवार को देर शाम गोलीबारी की घटना हुई है। मंदिर के सिंह द्वार के पास नरौने परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। लोग गोलीबारी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नरौने परिवार में आपस में ही जमीन विवाद को लेकर पहले बहस हुई। जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

इधर, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंदिर थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

बताते चलें कि देवघर में आए दिन आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। लेकिन जिस तरह से बाबा मंदिर के पास गोलीबारी हुई है, यह कहीं ना कहीं शहर के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा करता है।

अब देखने वाली बात होगी कि इस घटना में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस क्या कदम उठाती है और अपराधियों को कब तक गिरफ्तार करती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj