वनवासी कल्याण केंद्र के चिकित्‍सा शिविर में 300 वृद्धों की हुई जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। वनवासी कल्याण केंद्र, रांची महानगर समिति ने रांची जिले के बुंडू प्रखंड के अंतर्गत बारूहातू गांव के राजकीय कृत मध्य विद्यालय में 313वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इस अवसर पर महानगर समिति के अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इससे आत्मिक सुख की अनुभूति होती है।

उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिविर के आयोजन के लिए रीता साहू- ओम प्रकाश साहू ने आर्थिक सहयोग किया। शिविर का आयोजन अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में किया जाता है, जिससे गांव के जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाए।

शिविर में लगभग 300 वृद्धजनों को चिकित्सकीय सलाह देकर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। लगभग 75-80 लोगों के बीच धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया।

मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि शिविर में डॉ अनिल खेतान,  डॉ उमेश जयसवाल,  डॉ ज्योत्सना सिन्हा, डॉ किरण राज, डॉ सीएसपी वैश्‍या  डॉ शीतल सरकार, डॉ सुरजीत, वीना कुमारी (नर्स), सुप्रिया कुमारी (नर्स) आदि ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर के आयोजन में सज्जन सर्राफ,  ओमप्रकाश अग्रवाल, निरंजन सर्राफ, निर्मल बुधिया, बेनी प्रसाद अग्रवाल, पुरुषोत्तम लोहिया, आशाराम राठी, घनश्याम शर्मा, संतोष गुप्ता, सुरेश चौधरी, विजय केशरी, कैलाश अग्रवाल, तुलसी महतो, पूनम गुप्ता, मुसाफिर विश्वकर्मा, रेखा देवी (मुखिया), रंजीत कुमार महतो (सामाजिक कार्यकर्ता, बुंडू), भीम सेन गोराई (प्रधानाध्यापक),.प्रदीप अग्रवाल, बीएन पांडे (जज), केवी चट्टोपाध्याय,  कमल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश बजाज, सुब्रत बनर्जी, कावेरी बनर्जी, रेखा गुप्ता, ममता सिन्हा, संगीता पचीसीया, संगीता बजाज, लीना कपूर, सुजाता मुंडा सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *