श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद किया ग्रहण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 205वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद वासुदेव मोदी एवं श्रीमती निर्मला मोदी ने अपने स्वर्गवासी पुत्र दीपक मोदी की स्मृति में आयोजित किया था।

मोदी परिवार के सौजन्य से आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी, पलाव, दाल, सब्जी, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया।

दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ट्रस्ट के गायकों ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए भक्‍तों को खूब झुमाया। पूरे वातावरण को वृंदावन कृष्णमय बना दिया‌। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इस अवसर पर-ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधु जाजोदिया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत, पवन पोद्दार, विधा देवी अग्रवाल, मंगला मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK