विश्वजीत कुमार रंजन
रमना (गढ़वा)। जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत सिलिदाग पंचायत में 15वें वित्त मद से ग्राम मंगरा के बियार टोला में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत एवं सुंदरीकरण किया गया। इसपर 80,500 रुपए की लागत आई। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत एवं सुंदरीकरण का उद्घाटन मुखिया अनीता देवी ने गुरुवार को पूजा अर्चना कर किया।
उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत एवं सुंदरीकरण हो जाने से ग्रामीण लोगों में काफी खुशी है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र जीर्ण- शीर्ण अवस्था में हो गया था। इसकी मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही थी।
उद्घाटन के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार, वार्ड सदस्य रीता देवी, राजेंद्र बियार, विश्वनाथ बियार, उदेश बियार, वृक्ष बियार, रमेश उरांव, लवांगी कुंवर सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK