झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम की घोषणा

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार और झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आठ दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत झारखंड मलखंब टीम का प्रशिक्षण शिविर धुर्वा सेक्‍टर-2 स्थित बी.एस.पी.उच्च विद्यालय में हो रहा है। प्रशिक्षण के छठे दिन झारखंड टीम के बालक-बालिकाओं ने कई आकर्षक पिरामिड का निर्माण किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों को पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब और पिरामिड निर्माण का अभ्यास कराया जा रहा है। झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक अजय झा नये-नये कौशल का अभ्यास करा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में सहायक प्रशिक्षक निखिल कुमार, दिव्या कुमारी एवं शुभम सिंह योगदान दे रहे हैं।

झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम की घोषणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स झारखंड के नोडल पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी, चतरा तुषार राय एवं झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ अजय झा ने संयुक्त रूप से की। झारखंड मलखंब टीम खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में खेलने के लिए 3 मई को रांची से गया (बिहार) के लिए प्रस्थान करेगी। गया में यह प्रतियोगिता 5 मई से 8 मई तक होगी।

झारखंड मलखंब टीम

बालक वर्ग : रोहण कुमार (कप्तान), आर्यन महतो (उपकप्तान), सत्यवीर कुमार दास, रणवीर कुमार दास, संदीप कुमार गोप, बिबेक गोराई। प्रशिक्षक: निखिल कुमार।

बालिका वर्ग : अमिका कुमारी (कप्तान), हंसिका कुमारी (उपकप्तान), अन्नु कुमारी, लवली कुमारी, गुड़िया कुमारी, अनुराधा कुमारी। प्रशिक्षक : दिव्या कुमारी। टीम प्रबंधक : शुभम सिंह।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK