रांची। कांके मिल्लत कॉलोनी में संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने की। इसमें रांची में आयोजित 6 मई को राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा भाजपा जिस तरह से हमारे संविधान को मिटाने का प्रयास कर रही है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा सरकार आदिवासी, दलित व पिछड़ों का हक मारने का कोशिश कर रहा है। उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
कांग्रेस नेता प्रदीप बलमूचू, विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांके क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को रैली में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में आने की बात कही। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, मदन कुमार महतो, एनुल हक अंसारी, रीता चैधरी, बिनोद साहू, मुश्ताक अहमद, अबू तलहा अंसारी, गौरी शंकर महतो, महेश कुमार मनीष सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK