गुजरात। अहमदाबाद शहर में संदिग्ध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। तलाशी अभियान के दौरान 400 से ज़्यादा संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियन ने बताया कि आज सुबह 3 बजे से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एसओजी, EOW, जोन 6 और मुख्यालय की टीमों के साथ मिलकर अहमदाबाद शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 400 से ज़्यादा संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है।
क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल ने कहा कि गृह मंत्री, सीपी और डीजीपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने अप्रैल 2024 से अब तक 2 FIR दर्ज की हैं। 127 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया और 77 को निर्वासित किया गया।
ज्वाइंट सीपी ने कहा कि हमें इनपुट मिले थे कि चंदोला इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रह रहे हैं। आज सुबह पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हमने अब तक 457 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक हिरात में लिए गए अवैध विदेशी नागरिकों अधिकांश बांग्लादेशी हैं। वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्षों से भारत में रह रहे थे। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों पर सख्ती बढ़ा दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK