Jharkhand Weather : सुबह में तापमान 44 डिग्री के पार, जानें अपने जिले का पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में अचानक अत्‍यधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार देखा गया।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

यहां चलेगी गर्म हवा

गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्म हवाएं चल सकती हैं।

इसका रखें ख्‍याल

दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। ज़रूरी हो तो छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। खूब पानी पिएं, चाहे प्यास लगी हो या न हो। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और फलों का रस लें। कैफीन और शराब से बचें क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।

ये है जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *