रांची। रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ शराब तस्करों के खिलाफ बेहद सतर्क है। इस क्रम में 15 अप्रैल की रात रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर फुट ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक युवक को फूड प्लाज़ा के पास संदेहास्पद स्थिति में खड़ा देखा गया।
आरपीएफ द्वारा चेक करने पर उसके पास मौजूद एक काले रंग के पिठ्ठू बैग मिला। इसकी तलाशी लेने पर 9 बोतल अवैध शराब की मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार (उम्र 16 वर्ष, पिता-गोपाल पांडे, निवासी ननौरा, पोस्ट एवं थाना-नर्दीगंज, जिला – नवादा, बिहार) बताया। उसने यह स्वीकार किया कि वह उक्त शराब रांची से खरीदकर बिहार में अधिक दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।
बाद में सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपी एवं जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले 16 अप्रैल को किया गया।
इस अभियान में आरपीएफ उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ हेमंत और प्रदीप शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK