चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को मनाई। जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आपातकाल लागू कर नागरिक अधिकारों का हनन करने, धारा 370 और 35ए के माध्यम से कश्मीर को विशेष दर्जा देकर देश की एकता को कमजोर करने का आरोप लगाया।
श्री तुबिद ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान करते हुए उन्हें चुनाव में हराने का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने वक्फ कानून, मुस्लिम पर्सनल लॉ, सच्चर कमेटी और तुष्टीकरण की नीतियों को संविधान की मूल भावना को बार-बार कुचलने वाला बताया।
प्रदेश प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बाबा साहेब के जन्मस्थान (महू), दीक्षा भूमि (नागपुर), परिनिर्वाण स्थल (दिल्ली) और लंदन स्थित निवास जैसे चार महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर उन्हें “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया है।
भाजपा ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह बाबा साहेब के विचारों और संविधान की आत्मा की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और देश को समरसता, समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, हेमंत केंसरी, प्रताप कटियार, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, रंजन प्रसाद, मुकेश कुमार, जुली खत्री, जितेंद्र नाथ ओझा, अनन्त शयनम, द्वारिका प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


