- पीजी इतिहास विभाग के आंतरिक अंकों में गड़बड़ी का आरोप
आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी इतिहास विभाग के आंतरिक अंकों में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों, छात्र संघ नेताओं और कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
आंदोलनरत सभी छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल समस्या का लिखित आश्वासन देकर समाधान करने की मांग पर अड़ गए। छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास विषय के कुल डेढ़ सौ छात्रों में से सौ से अधिक विद्यार्थियों को आंतरिक अंक बहुत कम दिए गए हैं। कुछ छात्रों को तो शून्य अंक तक दिए गए हैं, जो छात्रों के साथ एक भद्दा मजाक है।
विद्यार्थियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ओएसडी धर्मेंद्र रजक बातचीत के लिए आए और आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता शुरू की। उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि यह मामला कोल्हान विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने अगले एक सप्ताह के भीतर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी छात्र संघ के नेताओं ने इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय का ध्यान आकर्षित कराया था, लेकिन उनके सुस्त रवैये से नाराज छात्रों ने खुलकर विश्वविद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो सह छात्र नेता मंजीत हांसदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनिश गोप, कांग्रेस जिला महासचिव रविंद्र बिरुवा, छात्र नेता मंगल खंडाईत, शांति तामसोय अमित, अजय, राज कुमार, किशोर, सुभम सुंडी, गुलशन सहित बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK