- 12 एवं 13 अप्रैल को रामगढ़ और रांची में मिलेंगे वालेंटियर एवं बीएलओ से
रांची। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त रामगढ़ एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी। वे निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के झारखंड भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
के. रवि कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को रामगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन 2024 में भाग लेने वाले वालेंटियर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह वालेंटियर का निर्वाचन के दौरान हुए अनुभवों को जानेंगे। वहीं 13 अप्रैल को रांची के दशम फ़ॉल में बीएलओ से मुलाकात करेंगे। दुर्गम क्षेत्रों में उनके प्रयासों को जानेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ द्वारा निर्वाचन के दौरान हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ ऐप, मतदान का समय प्रबंधन इत्यादि के विषय में उनके अनुभवों को जानेंगे।
के. रवि कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे से सम्बन्धित कार्यों को आवंटित करते हुए उसके बेहतर अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ एवं रांची में के कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उसे ससमय पूर्ण कर लेने को कहा।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, रांची एसएसपी चंदन कुमार मौजूद थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रामगढ़ जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार सहित निर्वाचन के पदाधिकारी बैठक से जुड़े थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK