रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, महाप्रसाद का वितरण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा-कृष्ण मंदिर में महा रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना रविवार को की गई। भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद वितरण एवं महाआरती का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने 201वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का वितरण भी किया।

महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम को पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान ने अपने सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरे वातावरण को राममय एवं भक्तिमय बना दिया।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इस अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK