पिठोरिया में अष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी और जुलूस

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। क्षेत्रीय महावीर मंडल पिठोरिया ने शनिवार की रात भव्य झांकियों का आयोजन किया। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने झांकियों का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्य झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा में लोग गाड़ियों में सज धजकर आये थे। भगवान श्रीराम के तीर-कमान धारण किए स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

राम भक्त झांकियों के साथ गाजे-बाजे के साथ पिठोरिया के मुख्य मार्गों से जुलूस की शक्ल में दुर्गा मंदिर पहुंचे। दुर्गा मंदिर परिसर में सभी झांकियों और अखाड़े को सम्मानित किया गया।

पिठोरिया पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। क्षेत्रीय महावीर मंडल के पदधारी के साथ थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ उपस्थित रहे।

दूसरी ओर शनिवार को अपराह्न महिला मंडल का जुलूस अस्त्र-शास्त्र के साथ नाचते-गाते पिठोरिया में घूमा। महिला मंडल के सदस्यों के साथ कांके विधायक सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सोमवार को क्षेत्रीय महावीर मंडल पिठोरिया के द्वारा अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK