बीडीओ ने लंबित योजना को बंद करने का दिया निर्देश

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मि‍यों के साथ शुक्रवार को बैठक की। जहां मनरेगा योजना संबंधित कई बिंदुओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि लंबित योजना बंद कर नई योजना प्रारंभ की जाए। प्रखंड में संचालित योजना जिनमें एनएमएमएस किया जाना है, उसे ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

प्रखंड में संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना नई वित्तीय वर्ष तक का प्रत्येक योजना का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य चयनित स्थल पर होने चाहिए। मजदूरों से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर बीपीओ सोनू कुमार, मनरेगा कनीय अभियंता योगेन्द्र यादव, देव कुमार सिंह, यशवंत कुमार, पंचायत सचिव सुदर्शन राम, विश्वनाथ राम, संजीव ठाकुर, प्रवीण पांडेय, अंजनी कुमार, मुकेश मेहता, रोजगार सेवक नरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, सत्येंद्र पासवान मनोज कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK